Moto G77 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹23,999:50MP सोनी कैमरा और 24GB रैम

Moto G77 पावर 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹23,999:50MP सोनी कैमरा और 24GB तक की रैम के साथ 7000mAh बैटरी, सिंगल चार्ज में 3 दिन चलेगा बैटरी।

Moto G77 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹23,999:50MP सोनी कैमरा और 24GB रैम


मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो G77 पावर लॉन्च कर दिया है। फोन में सबसे खास 7000mAh की बड़ी बैटरी और रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी है, जो वर्चुअल रैम के जरिए फोन को 24GB रैम की ताकत देती है। मोटोरोला ने इसे 50 मेगापिक्सल सोनी कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर के साथ उतारा है।
मोटो G77 पावर को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 25,999 रुपए है। कंपनी फोन पर लॉन्च ऑफर में 2 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसे 23,999 में खरीदा जा सकेगा। फोन ऑफिशियल वेबसाइट और ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए अवेलेबल है।

मटेरियल और इन-हैंड फील: फोन को मजबूत और प्रीमियम प्लास्टिक-पॉलीकार्बोनेट मटीरियल से बनाया गया है। रियर पैनल पर खास टेक्सचर दिया गया है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने पर अच्छी ग्रिप देता है और इस पर उंगलियों के निशान नहीं छपते। 7000mAh बैटरी होने के बावजूद इसके डाइमेंशन और वजन को इस तरह मैनेज किया गया है कि यह हाथ में बहुत ज्यादा भारी महसूस नहीं होता।

फ्रंट और बैक लुक: फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मौजूद है। फ्रंट में बेहद पतले बेजल्स के साथ एक बड़ी स्क्रीन दी गई है, जिसमें टॉप-सेंटर पर पंच-होल कट आउट के अंदर सेल्फी कैमरा फिट है।


पोर्ट्स और बटन्स: फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन दिया गया है, जो फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करता है। नीचे की तरफ USB टाइप-C पोर्ट, मेन स्पीकर ग्रिल और प्राइमरी माइक्रोफोन दिया गया है।

वाटर रेजिस्टेंस: फोन में स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ बेसिक स्प्लैश रेजिस्टेंस दिया गया है, जो रोजमर्रा के पानी के छीटों से इसे सुरक्षित रखता है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट वाटर टच टेक्नोलॉजी है, जिससे हाथ गीले होने पर भी डिस्प्ले का टच बिल्कुल सही काम करता है। फोन में तीन कलर ऑप्शंस- पेंटोन नॉटिकल ब्लू, पेंटोन फ्यूशिया रेड और पेंटोन इम्पेनिट्रेबल मिलेंगे।


डिस्प्ले: 6.72-इंच का फुल HD+ स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट

फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.72-इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे आउटडोर या तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Moto G77 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹23,999:50MP सोनी कैमरा और 24GB रैम

परफॉर्मेंस: मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 ऑक्टाकोर प्रोसेसर

प्रोसेसर: इसमें 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें आने वाली G57 GPU मौजूद है। टेस्टिंग में स्मार्टफोन ने 5,95,362 का AnTuTu स्कोर अचीव किया है, जो इस बजट में स्मूद गेमिंग और मल्टीटास्किंग का भरोसा देता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: 
यह फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है, जो मोटोरोला के क्लीन My UX इंटरफेस के साथ मिलकर काम करता है।

रैम और स्टोरेज: 
फोन में 8GB फिजिकल रैम है। रैम बूस्ट फीचर के जरिए इसमें 16GB वर्चुअल रैम जोड़ी जा सकती है, जिससे इसे कुल 24GB RAM की पावर मिलती है। स्टोरेज 128GB है।

कैमरा: 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT600 सेंसर

रियर कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सोनी LYT600 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। कैमरा में नाइट मोड, पोर्ट्रेट और डिजिटल जूम जैसे फीचर्स शामिल हैं।

फ्रंट कैमरा:
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप: 7000mAh के साथ 3 दिन का बैकअप

बैटरी कैपेसिटी: 
फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि नॉर्मल यूज में यह आराम से 3 दिन का बैकअप दे सकती है। PC मार्क बैटरी बेंचमार्क टेस्ट में इसका स्कोर 16 घंटे 16 मिनट रहा है।

चार्जिंग स्पीड:
फोन को चार्ज करने के लिए 30W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। टेस्टिंग के दौरान यह फोन 20% से 100% फुल चार्ज होने में 80 मिनट से ज्यादा का समय लेता है।

रिवर्स चार्जिंग: 
यह फोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है, यानी पावरबैंक की तरह आप इससे दूसरे फोन, इयरबड्स या स्मार्टवॉच को भी चार्ज कर सकते हैं।

अन्य फीचर्स: डुअल-बैंड वाई-फाई और GPS

कनेक्टिविटी के लिए इसमें मजबूत 5G नेटवर्क सपोर्ट, लेटेस्ट ब्लूटूथ, डुअल-बैंड वाई-फाई, GPS और चार्जिंग व डेटा ट्रांसफर के लिए टाइप-C पोर्ट दिया गया है। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकरों के साथ 3.5mm का ऑडियो जैक भी बरकरार रखा गया है।


Post a Comment

0 Comments