यूपी:5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास होगा, फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा हर जिला मुख्यालय
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के लिए 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये की सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी।इससे राज्य में उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
इससे राज्य में उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ विकास को नई रफ्तार मिलेगी ।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के लिए 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये की सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी. इन स्वीकृतियों के जरिए राज्य में उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा, 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास बनाए जाएंगे और हर जिला मुख्यालय को फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा।
कनेक्टिविटी का नया जाल और शहरों को बाईपास कि रफ़्तार।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल, गंगा, बुंदेलखंड,आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से यूपी के पास पहले से ही बेहतरीन पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी मौजूद है। अब उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को को मजबूत करने के लिए नए क्षेत्रों की पहचान की गई है।
इसके साथ ही, पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए नए बाईपास बनाने और राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय को फोर-लेन कनेक्टिविटी से जोड़ने के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल गई है ।
हाईवे, रेलवे और एयरपोर्ट्स का इंटीग्रेटेड नेटवर्क
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बेहतर सुरक्षा, सुशासन और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का एक बेहतरीन मॉडल बन चुका है. राज्य के पास अब सड़कों, रेलवे,मेट्रो रेल, हवाई अड्डों और अंतर्देशीय जलमार्गों का एक एकीकृत परिवहन नेटवर्क मौजूद है।
उन्होंने नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके शब्दकोश में बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर 'ना' शब्द ही नहीं है. उन्होंने देश के पहले अंतर्देशीय जलमार्ग (वाराणसी से हल्दिया) को शुरू करने का श्रेय भी केंद्रीय मंत्री गडकरी को दिया ।

0 Comments