आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह ने मरवा
आकांक्षा को मिली थी जान से मारने की धमकी, मां बोलीं- बेटी ने खुद फोन पर बताया था
Akanksha Dubey Bhojpuri Actor भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे आज वाराणसी पहुंच गई हैं। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए सिंगर समर सिंह को दोषी ठहराया है। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह ने अपने भाई के साथ मिलकर आकांक्षा की हत्या की है।
आकांक्षा दुबे की मौत के बाद एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह और उनके भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री के मां के मुताबिक आकांक्षा को 21 मार्च को समर के भाई संजय सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी।
की मधु दुबे का कहना है कि 'अभिनय के क्षेत्र में मेरी फूल सी बच्ची आकांक्षा ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक अलग मुकाम बनाया था। समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह आकांक्षा से इतनी बेरहमी से पेश आता था कि ऐसा दुश्मन भी नहीं करते हैं।' यह कहते हुए सोमवार को वाराणसी के सारनाथ थाने में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे दहाड़े मार कर रोने लगीं
समर सिंह पर आकांक्षा के साथ माtरपीट का आरोप एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे। साथ में वह एक्ट्रेस को काम करने पर पैसा नहीं देता था।
किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर अकांक्षा के साथ मारपीट की जाती थी। कई बार जब आकांक्षा ने समर सिंह से अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की। आकांक्षा ने नहीं उठाया था मां का फोन? अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु का कहना है।
मेरी बेटी बहुत साहसी थी। वो आत्महत्या नहीं कर सकती।' एक्ट्रेस की मां ने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। आकांक्षा दुबे की मां और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। मधु ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से आकांक्षा से बात हुई थी। तब वो खुश थी। कोई परेशानी नहीं बताई। 12 बजे रात में फोन किया था
तो उसने फोन नहीं उठाया था। किसी पार्टी में जाने की बात भी नहीं बताई थी। समर सिंह समेत दो पर केस भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है।
इस मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
सच सामने आने तक शहर में ही रहेगी फिल्म की पूरी टीम? आकांक्षा दुबे फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी आई हुई थीं। फिलहाल पुलिस ने फिल्म से जुड़े लोगों को शहर छोड़ने से मना किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही टीम के सदस्य जा सकेंगे
आकांक्षा दुबे के मोबाइल में छिपा है मौत का रहस्य?
पुलिस आकांक्षा के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट को भी खंगाल सकती है। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि शनिवार रात वह किस पार्टी में गई थीं और वहां क्या हुआ?
पुलिस को जल्द मिल सकता है सुराग
बता दें कि आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी मौत से पहले भी वह इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं।आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शायरों की शायरी पेज की रील को अपना स्टोरी स्टेटस बनाया था। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस के मोबाइल की डिटेल्स के आधार पर पुलिस को जल्द कोई सुराग मिल सकता है।
इसे भी पढे --Bhojpuri actress akanksha dubey ne ki khudkushi
अगर आपको अवतारजानकारी पर तोडा सी भी जानकारी अच्छी लगी हो तो आगे भी शेयर करें 👨💻
Q-आकांक्षा दुबे ने क्या खुदख़ुशी कि है।
टिप्पणियाँ