bhojpuri actress akanksha dubey ne ki khudkushi

Bhojpuri actress akanksha dubey ne ki khudkushi 

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फा

bhojpuri actress akanksha dubey ne ki khudkushi

आकांक्षा दुबे ने फिल्मों में दोबारा वापसी करने का श्रेय अपनी मां को दिया था। उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया फिल्मो मे। 

रविवार सुबह मेकअप मैन ने आकांक्षा दुबे को फोन किया। फोन न उठाने पर मेकअप मैन होटल पहुंचा। वहां आकांक्षा के कमरे का दरवाजा बंद था। होटल के कर्मियों ने मेकअप मैन को बताया कि आकांक्षा ने सुबह से नाश्ते के लिए ऑर्डर नहीं दिया है। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया।

पुलिस की मौजूदगी में मैनेजर ने खोला दरवाजा

मैनेजर ने पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से दरवाजा खोला तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला। ACP सारनाथ ने उनके मोबाइल समेत अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।

सुसाइड के कुछ घंटे बाद रिलीज हुआ उनका भोजपुरी सॉन्ग

सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही आकांक्षा का आखिरी भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है '


ये आरा कभी हारा नहीं।' गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

यहीं नहीं, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकांक्षा फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई थीं। फिलहाल वीडियो डिलीट हो चुका है। इसके अलावा देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने भोजपुरी सॉन्ग 'हिलोर मारे' पर शीशे के सामने बेली डांस किया था। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने को-स्टार समर सिंह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा था।

सोशल मीडिया पोस्ट से धोखा मिलने के संकेत?

सुसाइड के बाद आकांक्षा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मोहब्बत तो तुझसे थी, लेकिन तेरी मोहब्बत ने जोर से खींच के तमाचा मार ही दिया मुझे।' उनकी फोटोज पर यूजर्स ने कमेंट्स भी किया था कि आखिर किसने उन्हें धोखा दे दिया

SP ज्ञानप्रकाश राय ने बताया, ''होटल सोमेंद्र के रूम नंबर 105 में रविवार सुबह एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जानकारी पर पता चला कि वह भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे थीं। वे शूटिंग के सिलसिले में बनारस आई थीं और 22 मार्च की रात होटल में रुकी थीं। उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनका परिवार काफी समय से महाराष्ट्र में रहता है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

आकांक्षा दुबे भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। भदोही में 1996 में जन्मी आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक और इंस्टाग्राम के शॉर्ट वीडियो से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में लोकप्रियता पाई।

उन्होंने 2019 में फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था, लेकिन छोटे से रोल में उन्होंने ऑडियंस को काफी प्रभावित किया था। ​​​​​​इसके बाद​ आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' , 'मुझसे शादी करोगी' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम वीडियो में भी काम किया था।

आकांक्षा दुबे 3 साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें IPS अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में लगता था। इसलिए उन्होंने परिजनों को किसी तरह से राजी किया और फिल्मी दुनिया में आ गईं।

एक्टिंग था पैशन

आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में लगता था। इसी पैशन को फॉलो करने के लिए वह फिल्मी दुनिया में आई थीं।

रिलीज हुआ आखिरी गाना

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन ने दिए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो को कुछ देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

 ये आरा कभी हारा नहीं गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। और आवाज शिल्पी राज ने दिया है। 

 Q-आकांक्षा दुबे आखिरी गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ है।

इसे भी पढे ---

हेरा फेरी 3 कब रिलीज होगी Hera Pheri 3 release Date

अगर आपको अवतारजानकारी पर तोडा सी भी जानकारी अच्छी लगी हो तो आगे भी शेयर करें 👨‍💻

 

Ram Avatar

मैं इस ब्लॉग का मालिक हूँ। यहाँ मैं नियमित रूप से लिखता हूँ। और नई जानकारी देता रहता हूँ। और मैं हर दिन नए नए पोस्ट लिखता रहता हूँ। मेरे ब्लॉग में आपका स्वागत है, यहाँ मैं ब्लॉगिंग, कंप्यूटर, मोबाइल ऐप, सोशल मीडिया और न्यूज़, इंटरनेट से जुड़ी जानकारी, टिप्स और ट्रिक्स ट्यूटोरियल आदि हिंदी में शेयर करता हूँ जो आपके काम आ सकता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने